Connect with us

उत्तराखण्डः नर्सिंग कॉलेजों में पूर्व की भांति रहेगी प्रवेश प्रक्रिया

उत्तराखण्डः नर्सिंग कॉलेजों में पूर्व की भांति रहेगी प्रवेश प्रक्रिया

देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर के राजकीय एवं निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया इस बार भी पूर्व की भांति आयोजित की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिये प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही एच.एन.बी. चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर दी गई है जो भविष्य में नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के लिये आईएनसी गाइडलाइन के अनुरूप ठोस प्रस्ताव तैयार कर शासन को सौंपेगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज दून मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमे चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय प्रशासन, निजी नर्सिंग कॉलेज एसोशिएसन के पदाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विभागीय मंत्री ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों में अभी तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू न किये जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन व शासन को आडे़ हाथ लिया। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुये विश्वविद्यालय प्रशासन व शासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि छात्रों के भविष्य के लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में नर्सिंग कॉलेज के एसोशिएसन के पदाधिकारियों ने अपना पक्ष रखते हुये कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रवेश परीक्षा के तहत निजी कॉलेजों की 50 फीसदी सीटें भी भर पाना संभव नहीं है। लिहाजा पूर्व की भांति 50 फीसदी सीटें निजी संस्थान संचालकों को एसोसिएशन के माध्यम से भरने की अनुमति दे दी जाय। शेष 50 फीसदी सीटें विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित प्रवेश प्रक्रिया के तहत आवंटित की जाय। इसके बावजूद रिक्त रहने वाली सीटों को भरने की अनुमति भी एसोसिएशन को दी जाय।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

To Top