Connect with us

धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म,कैबिनेट बैठक में लिए गए 6 निर्णय

उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म,कैबिनेट बैठक में लिए गए 6 निर्णय

धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म,कैबिनेट बैठक में लिए गए 6 निर्णय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता हुई कैबिनेट बैठक में 6 निर्णय लिए गए। बैठक में बड़ा निर्णय देहरादून में ट्रैफिक सुधार के लिए लिया गया.. जिसके तहत अब देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड का गठन किया गया है जो ट्रैफिक सुधार के लिए काम करेगा.महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट बैठक के निर्णय की जानकारी दी।

ये हुए फैसले

1- उच्च न्यायालय अधिष्ठान कार्यालय में दो अधिवक्ताओं के पदों के साथ वरिष्ठ प्रमुख, निजी सचिव और आशुलिपिक पद सृजित किए गए।

2- उधम सिंह नगर जिले में 9.918 हेक्टेयर भूमि जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित की गई।

3- देहरादून शहर में यातायात सुधार के लिए “देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड” कंपनी का गठन होगा, जो बसों का रखरखाव और संचालन करेगी।

4- पशुपालन विभाग के तहत कुकुट आहार सब्सिडी योजना को मंजूरी दी गई। यह योजना राज्य के 9 पर्वतीय जिलों में लागू होगी। इसके लिए ₹2 करोड़ 25 लाख 85 हजार की सब्सिडी दी जाएगी।

5- उत्तराखंड सेवा का अधिकार का नवम वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 विधानसभा पटल पर प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।

6- बैठक में अन्य विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

To Top