Connect with us

शराब के ठेके के पास दोस्त ने चाकू से गोदकर की हत्या

उत्तराखंड

शराब के ठेके के पास दोस्त ने चाकू से गोदकर की हत्या

शराब के ठेके के पास दोस्त ने चाकू से गोदकर की हत्या

संवाददाता, सच का दस्तक, देहरादून:

ऋषिकेश: ऋषिकेश के मुनिकीरेती ढालवाला स्थित शराब के ठेके के पास विवाद के दौरान 28 वर्षीय अजेंद्र कंडारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार यह हत्या युवक के ही दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर ने की।

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक, देर रात अजेंद्र और अक्षय शराब पीने के लिए ठेके पहुंचे। बीच में किसी बात पर विवाद बढ़ गया और अक्षय ने चाकू से अजेंद्र की छाती में कई वार किए। घायल अवस्था में अजेंद्र को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स रेफर किया गया। एम्स पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन एम्स में जमकर हंगामा किया और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। समझाने के बाद शव को सील कर मोर्चरी में रखा गया।

मौके पर पहुंचे नरेंद्र नगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने शराब की दुकान के आसपास बढ़ती आपराधिक घटनाओं की बात कही। उन्होंने कहा कि खारा स्रोत स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के कारण इलाके में अपराध बढ़ रहे हैं और इस दुकान को तत्काल बंद करने की मांग की।

इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि अजेंद्र कबूतर पालने का शौक रखता था। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपी अक्षय ठाकुर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि शरीर पर कितने वार किए गए थे।

खाराश्रोत की शराब दुकान के पास सैकड़ों रेड़ी और ठेलियां लगी हैं, जहां लोग अवैध रूप से शराब पीते हैं और हंगामा करते हैं। पुलिस ने पहले भी कई बार कार्रवाई की है, लेकिन घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

To Top