Connect with us

बहन ने निभाया वर्दी का फ़र्ज़, भाई ने निभाया भाई दूज का

उत्तराखंड

बहन ने निभाया वर्दी का फ़र्ज़, भाई ने निभाया भाई दूज का

बहन ने निभाया वर्दी का फ़र्ज़, भाई ने निभाया भाई दूज का

संवाददाता, सच का दस्तक, देहरादून:

भाई दूज पर देशभक्ति का अनोखा उदाहरण — बहन ने निभाया वर्दी का फ़र्ज़, भाई ने निभाया भाई दूज का

 

देहरादून। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व भाई दूज इस बार एक अनोखे रूप में देखने को मिला। जहां आमतौर पर बहनें अपने भाइयों की आरती उतारकर तिलक करती हैं, वहीं इस बार एक बहन ने उत्तराखण्ड पुलिस की सेवा में वर्दी का फ़र्ज़ निभाकर भाई दूज को विशेष बना दिया।

जानकारी के अनुसार,  रचना रावत इस समय उत्तराखण्ड पुलिस में थाना पथरी, हरिद्वार में तैनात है उनके थानान्तर्गत बतौर महिला कोन्स्टेबल  शव का पंचायतनामा करवाने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, देहरादून में आना पडा। दूसरी ओर उनके बड़े भाई सचिन बारी द्वारा भी उसके कार्य को महत्व देते हुये जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, देहरादून में ही जा कर भाई दूज का टीका करवा अपना फर्ज अदा किया। बहन द्वारा भी भाई का टीका कर उसके लम्बी उम्र की कामना की। ये एकअद्भुत मिसाल है भाई बहन के प्यार और अपने कार्य एवं फर्ज के प्रति समर्पित होने की।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि “ पुलिस सेवा सबसे बड़ा धर्म है। हमें गर्व है कि हमारी बेटी ने इस त्योहार पर वर्दी का मान रखा।”

यह दृश्य न केवल भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि कर्तव्य और रिश्ते, दोनों को साथ निभाया जा सकता है।

 

 

 

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

To Top