Connect with us

मुख्य सचिव ने रजत जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर की अधिकारियों के साथ बैठक

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने रजत जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर की अधिकारियों के साथ बैठक

मुख्य सचिव ने रजत जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर की अधिकारियों के साथ बैठक

संवाददाता, सच का दस्तक, देहरादून:

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में नवम्बर माह में प्रस्तावित रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान 1 नवम्बर से 9 नवम्बर तक राज्य स्तर और जनपद स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन के साथ-साथ सड़कों और नेटवर्क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदर्शनी में पिछले 25 साल की उपलब्धियों के साथ ही अगले 25 सालों का रोडमैप भी प्रदर्शित किया जाए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया।

 

 

उन्होंने कहा कि 1 नवम्बर से 9 नवम्बर तक प्रत्येक दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इन कार्यक्रमों में श्रमिकों, किसानों, पूर्व सैनिकों और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल. फैनाई, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनय शंकर पाण्डेय, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन, युगल किशोर पंत और धीराज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

To Top