Connect with us

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना फुगाना की पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,अवैध तमंचा 9300 रुपए बरामद

उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना फुगाना की पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,अवैध तमंचा 9300 रुपए बरामद

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना फुगाना की पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,अवैध तमंचा 9300 रुपए बरामद

संवाददाता, सच का दस्तक:
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना फुगाना की पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा 9300 रुपए बरामद
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना फुगाना की पुलिस द्वारा मुठभेड़ में एक शातिर वांछित अभियुक्त क्रॉस फायरिंग में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलाई गई पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध शस्त्र और 9300 रूपये बरामद किए गए।
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना फुगाना की पुलिस को चेकिंग के दौरान 8 दिसंबर 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि फुगाना पर पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आकिल मेरठ-करनाल हाईवे पर सराय कट पर है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर थाना फुगाना पुलिस टीम उपनिरीक्षक पिंटू चौधरी के नेतृत्व में तत्काल वहाँ पहुँची। पुलिस को घेराबंदी करते देखकर अभियुक्त आकिल उर्फ संजू उर्फ महकार पुत्र रामवीर निवासी ग्राम दायमपुर थाना कंकरखेडा (मेरठ) ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की और ईख के खेत मे भागने लगा। बदमाश द्वारा किए गए फायर के बाद पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त आकिल उर्फ संजू दाहिने पैर में घुटने से नीचे गोली लगने से घायल हो गया। थाना फुगाना पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से अवैध शस्त्र व 9300 रूपये नगद बरामद किये गये। एक दिन पूर्व ही बदमाश के दो साथी भी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए थे।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तर प्रदेश

To Top