उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मोहर, पेंशन संशोधन को मंज़ूरी

Published on

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक देहरादून स्थित सचिवालय में संपन्न हुई। कैबिनेट की इस बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मोहर लगाई गई है।

कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण प्रस्ताव

प्रदेश में मौजूद पुलों के वहन क्षमता को बढ़ाने से संबंधित अध्ययन के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को मिली मंजूरी।
सतर्कता विभाग के संशोधित ढांचे को मिली मंजूरी, 20 नए पद बढ़ाए जाने पर मिली मंजूरी। पदों की संख्या 132 से बढ़ाकर 152 किया गया।

इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सूचीबबुद्ध कंपनियों को सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित सेवाओं और सामग्री की आपूर्ति के लिए राज्य में सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया गया।
उत्तराखंड राज्य खनिज अन्वेषण न्यास, 2025 को प्रख्यापित किए जाने को मिली मंजूरी।

उत्तराखंड जिला खनिज फाउंडेशन न्यास, 2025 को प्रख्यापित किए जाने को मिली मंजूरी।
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल एनर्जी पॉलिसी 2025 को मिली मंजूरी।

राज्य कर विभाग में डिजिटल फॉरेंसिंक लेबोरेटरी की स्थापना को मिली मंजूरी।

उत्तराखंड के वित्त सेवा संवर्ग के पुनर्गठन को मिली मंजूरी।
समाज कल्याण विभाग के तहत पुत्र के 18 साल पूरा होने पर भी वृद्धावस्था और विधवा पेंशन मिलती रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version