Connect with us

महेंद्र भट्ट दोबारा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित

उत्तराखंड

महेंद्र भट्ट दोबारा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित

महेंद्र भट्ट दोबारा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा को एक बार फिर से अपना प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है, और इस बार भी यह जिम्मेदारी महेंद्र भट्ट को सौंपी गई है। यह पहली बार है जब कोई नेता लगातार दूसरी बार उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर आसीन हुआ है। जिसे केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा के संगठनात्मक चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने सार्वजनिक किया।

भाजपा के संगठन चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए केवल महेंद्र भट्ट का ही नामांकन हुआ। उनके अलावा किसी अन्य नेता ने इस पद के लिए दावा नहीं ठोका, जिससे उनका निर्विरोध चुनाव तय हो गया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने महेंद्र भट्ट के नाम की पुष्टि कर दी। उनकी ताजपोशी पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया और ताली बजाकर स्वागत किया।

महेंद्र भट्ट के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व दोनों की ओर से सहमति पहले से ही बन चुकी थी। भाजपा नेतृत्व ने संगठनात्मक संतुलन, अनुभव, कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ और पार्टी की मजबूती के लिहाज़ से एक बार फिर भट्ट को ही मौका देने का निर्णय लिया। इस दौरान पार्टी के अंदर किसी भी तरह की असहमति नहीं दिखी, जिससे यह संदेश गया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है।

राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, माला राज्य लक्ष्मी शाह व कल्पना सैनी ने नामांकन किया था। इन सभी नेताओं का राष्ट्रीय परिषद के लिए चुना गया।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

To Top