उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मुलाकात, चारधाम प्रसाद और “हाउस ऑफ हिमालय” उत्पाद किए भेंट….

Published on

देहरादून। रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस सौहार्द्रपूर्ण भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नायब सिंह सैनी को देवभूमि उत्तराखंड की ओर से चारधाम का पावन प्रसाद और राज्य के अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालय” के तहत तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों की सौगात भेंट की।

“हाउस ऑफ हिमालय” ब्रांड के माध्यम से उत्तराखंड सरकार राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पादित जैविक, पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री को यह भेंट देना उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर की पहचान को साझा करने का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच उत्तराखंड और हरियाणा के आपसी सहयोग, साझा हितों और समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बातचीत में राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास, आपदा प्रबंधन, कृषि, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version