Connect with us

हरियाणा पानीपत से पंजाब बाढ़ पीड़ितों को 1 करोड़ की राहत सामग्री रवाना! मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दिखाई हरी झंडीए 5000 राहत किट और 25 टन आटा सहित ज़रूरी सामान भेजा गया

भारत

पानीपत : हरियाणा सरकार ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को जिला सचिवालय, पानीपत से 6 ट्रकों में भरकर करीब 1 करोड़ रुपये की राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

📦 क्या-क्या भेजा गया पंजाब?

  • 5000 राहत किट (19 ज़रूरी वस्तुएं शामिल)

  • 2000 तिरपाल

  • 2700 दवा किट

  • 2600 बिस्तर

  • 8 बोरे मच्छरदानियां

  • 12.5 टन आलू

  • 25 टन आटा

  • 1360 पेटी पानी की बोतलें

  • अन्य आवश्यक वस्तुएं

मंत्री पंवार ने बताया कि हरियाणा सरकार हमेशा संकट की घड़ी में मदद के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के किसानों को 15,465 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है और इस बार 12–15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है।

शहरी विधायक प्रमोद विज और जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की, जबकि उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने पानीपत वासियों का आभार जताते हुए कहा कि “जिला हमेशा देश और समाज की सेवा के लिए आगे रहता है।”

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in भारत

To Top