पानीपत : हरियाणा सरकार ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को जिला सचिवालय, पानीपत से 6 ट्रकों में भरकर करीब 1 करोड़ रुपये की राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
📦 क्या-क्या भेजा गया पंजाब?
मंत्री पंवार ने बताया कि हरियाणा सरकार हमेशा संकट की घड़ी में मदद के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के किसानों को 15,465 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है और इस बार 12–15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है।
शहरी विधायक प्रमोद विज और जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की, जबकि उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने पानीपत वासियों का आभार जताते हुए कहा कि “जिला हमेशा देश और समाज की सेवा के लिए आगे रहता है।”