उत्तराखंड

उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में एबीवीपी की बड़ी जीत

Published on

हरिद्वार। उत्तराखण्ड संस्कृत विवि के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने बड़ी जीत हासिल की है। एबीवीपी ने यहां अध्यक्ष समेत सभी 6 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। शनिवार को आए नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सौरभ शर्मा ने अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत हासिल की जबकि आशीष सेमवाल महासचिव, रूचि कोठारी उपाध्यक्ष, हर्ष शर्मा सहसचिव, आदित्य कोषाध्यक्ष, और गौरव सेमवाल विवि प्रतिनिधि पद पर निर्वाचित घोषित किये गये।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री श्री अंकित शुक्ल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी एवं सभी मतदाताओं को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस उपलक्ष्य में विभाग संघटन मंत्री मनीष राय, SFS प्रमुख हरिद्वार रितेश वशिष्ठ, अध्यक्ष हरदीप,नगर उपाध्यक्ष डॉ० संदीप उनियाल आदि सम्मिलित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version