देहरादूनः के चकराता विकास खण्ड के मतदेय स्थ्ल कोटा तपलाड में दिनांक 24 जुलाई 2025 को मतदान सम्पन्न हुआ । जिसमें पीठासीन अधिकारी श्री नरेश टम्टा के साथ 04 अन्य मतदान अधिकारियों द्वारा मतदान सम्पन्न कराया गया। पीठासीन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया ।उक्त मतदेय स्थ्ल पर चकराता विकासखण्ड के सर्वाधिक वोटर 680 है। जिसमें से 300 महिला वोटर एवं 380 पुरूष वोटर है। जिसमें पुरूष वोटरों में 380 के सापेक्ष 318 एवं महिला वोटरों में 300 के सापेक्ष 254 महिलाओं द्वारा वोट डाले गया। उक्त मतदेय स्थ्ल पर वृद्ध जनों ने भी अपने मत का प्रयोग उत्साह के साथ् किया । जानकारी के अनुसार पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने समस्त मतदान अधिकारियों एवं क्षेत्र की जनता के सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।