उत्तराखंड

आपदा परिचालन केन्द्र पहुच सी0एम0 धामी ने ली जानकारी, उत्तरकाशी आपदा प्रभावितों को राहत एवं रैस्क्यू हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश

Published on

मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए

सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने धराली हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्र मेंआपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी शैक्षणिक सहित अन्य संस्थान बंद करने के निर्देश दिए

प्रभावितों के भोजन,रहने व दवाइयां की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश

सेना से अतिरिक्त हेलीकॉप्टर मांगे जा रहे

विद्युत तथा संचार व्यवस्था को मंगलवार रात्रि ही बहाल करने के निर्देश दिए हैं

अपने आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार शाम को सीधे देहरादून आई टी पार्क सिथत आपदा परिचालन केंद्र पहुंच कर उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से से प्रभावित क्षेत्र में चल रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया | मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य है |

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी सहित सम्बंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सेना, SDRF, NDRF, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमों को प्रभावी समन्वय के साथ राहत कार्यों को तत्परता सम्पादित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित सभी वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया तथा स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version