उत्तराखंड

कॉर्बेट जिप्सी विवाद पहुंचा मुख्यमंत्री तक, धामी बोले– दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही

Published on

देहरादून, 08 जुलाई:
उत्तराखंड के प्रतिष्ठित कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में हाल ही में सामने आए जिप्सी विवाद ने अब प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। दरअसल, दो दिन पहले मुख्यमंत्री कॉर्बेट पार्क के दौरे पर गए थे और वहां वे जिस जिप्सी वाहन में सवार हुए, उसकी फिटनेस को लेकर अब सवाल उठाए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, वह जिप्सी फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना पार्क में संचालित हो रही थी, जबकि जो वन्यजीव सुरक्षा और पर्यटक सुरक्षा दोनों के लिहाज से गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। जब यह मामला मीडिया में सुर्खियों में आया तो मुख्यमंत्री कार्यालय भी हरकत में आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version