Connect with us

ए0एन0एम0 की नई भर्ती प्रक्रिया में पदोन्नति के पदों को जोड़ने की मांग

उत्तराखंड

ए0एन0एम0 की नई भर्ती प्रक्रिया में पदोन्नति के पदों को जोड़ने की मांग

ए0एन0एम0 की नई भर्ती प्रक्रिया में पदोन्नति के पदों को जोड़ने की मांग

देहरादून। प्रशिक्षित बेरोजगार एनएनएम संघ उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमण्डल एएनएम की भर्ती की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत से मिला।
स्वास्थ्य मंत्री को सौंपे ज्ञापन में एएनएम संघ ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने 20 जून को विभागीय समीक्षा बैठक में एएनएम के 180 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की थी वो नाकाफी है। जोकि 2014 की बेरोजगार एनएनएम बहनों के लिए बहुत कम है।

प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि प्रदेश में पदोन्नति के ढाई सौ के लगभग एएनएम के पद खाली होने की कगार पर है। बताया कि 2014 की बहने 2 बार काउंसिलिग में जाकर खुद को ठगा महसूस कर चुकी हैं और उनकी उम्र सीमा पार होने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 250 के लगभग पदोन्नति के पद खाली है उन्हें इस भर्ती प्रक्रिया में जोड़कर निकाली जाए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया है जल्द से जल्द पदोन्नति होकर उन पदों को इसमें जोड़कर निकाला जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल में रीना, पुष्पा, रजनी, नीलम सरिता आदि मौजूद रहीं।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

To Top