Connect with us

महेंद्र भंडारी प्रदेश अध्यक्ष, अभय नेगी को मिला महामंत्री का पदभार, इंडियन सोसाइटी ऑफ रेडियोग्राफर एंड टेक्नोलॉजिस्ट के स्टेट चैप्टर का गठन

उत्तराखंड

संवाददाता, सच का दस्तक, देहरादून:

देहरादून- इंडियन सोसाइटी ऑफ रेडियोग्राफर एंड टेक्नोलॉजिस्ट के स्टेट चैप्टर का गठन रविवार को रिस्पना पुल स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शिरकत कर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने, रेडियोग्राफरों के हक, सम्मान और तकनीकी उन्नयन को प्राथमिकता देने की बात कही। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य पंकज सिंह, नेशनल सेक्रेट्री (ऑपरेशन) श्री कुमार आर. चंद्रन और चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी गोपी डोभाल शामिल रहे।

आयोजन में दून मेडिकल कॉलेज के आरएसओ एवं सीपीआरओ महेंद्र भंडारी को प्रदेश अध्यक्ष और टिहरी जिला अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोग्राफर अभय नेगी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत राम उनियाल, उपाध्यक्ष विनोद तोमर, कोषाध्यक्ष बीनू परिहार, उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) लुकमान चौधरी, उपाध्यक्ष (प्रोफेशनल डेवलपमेंट) दिव्या चौहान, उपाध्यक्ष (पब्लिक रिलेशन) संदीप राणा, उपाध्यक्ष (वेलफेयर) प्रशांत जुयाल, उपाध्यक्ष (कोऑर्डिनेशन) रोहित रंजन और स्टेट प्रवक्ता जसलीन कौर का चयन किया गया।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

To Top