Connect with us

चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, छ: प्राचार्यों को मिली नई जिम्मेदारी, डाॅ0 आशुतोष सयाना बने निदेशक चिकित्सा शिक्षा

उत्तराखंड

चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, छ: प्राचार्यों को मिली नई जिम्मेदारी, डाॅ0 आशुतोष सयाना बने निदेशक चिकित्सा शिक्षा

चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, छ: प्राचार्यों को मिली नई जिम्मेदारी, डाॅ0 आशुतोष सयाना बने निदेशक चिकित्सा शिक्षा

संवाददाता, सच का दस्तक,देहरादून
देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ चिकित्सकों एवं प्राचार्यों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों और वरिष्ठ प्रोफेसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव का उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना और शैक्षणिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करना है।

आदेश के अनुसार डॉ. अजय कुमार आर्य को चिकित्सा शिक्षा निदेशक का प्रभार सौंपा गया है, जबकि वे राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य का दायित्व भी निभाते रहेंगे। वहीं डॉ. आशुतोष सयाना को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा डॉ. चन्द्रप्रकाश भैंसोड़ा का तबादला अल्मोड़ा से रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद पर किया गया है। डॉ. चन्द्र मोहन सिंह रावत को हरिद्वार से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है। डॉ. जी. एस. तितियाल को हल्द्वानी से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया है, जबकि प्रोफेसर डॉ. पंकज सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी शैक्षणिक सत्र, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और संस्थागत कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवाओं को किस तरह नई गति देते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

To Top