उत्तराखंड

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, जिला पूर्ति अधिकारी समेत दो अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Published on

संवाददाता, सच का दस्तक

हरिद्वार न्यूज़– भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस विभाग ने हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी और उसके सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई जिला पूर्ति कार्यालय परिसर में की, जिससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्या ने एक राशन डीलर से कार्य कराने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान राशन डीलर ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच कर जाल बिछाया।

पूर्व नियोजित योजना के तहत जैसे ही जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, विजिलेंस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने आरोपियों के पास से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली है।
जिला पूर्ति कार्यालय परिसर में हुई इस कार्रवाई से कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल विजिलेंस टीम दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

विजिलेंस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version