उत्तराखंड

अब तो चमोली में स्कूल तक पहुंचा भालू…सहमे बच्चे कमरों में छिपे, दरवाजा तोड़ एक मासूम को उठाया, शिक्षकों ने बचाई जान

Published on

संवाददाता, सक का दस्तक, देहरादून

चमोली में पोखरी में जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब कक्षा छह के छात्र आरव को भालू उठा ले गया। यह देख अन्य बच्चे दहशत में आ गए। बच्चे कमरे में छिपे तो भालू ने दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की है। अपने साथी पर भालू को हमला करता देख कुछ बच्चों और शिक्षकों ने हिम्मत दिखाई और उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े।

गनीमत रही कि शिक्षकों और अन्य बच्चों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे की जान बचा ली। झाड़ियों से बच्चे को निकाला गया। उस पर नाखूनों के निशान आए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version