उत्तराखंड

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटलए देहरादून ने किया जन जागरूकता कार्यक्रम

Published on

संवाददाता, सच का दस्तक, देहरादून

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच तथा आधुनिक उपचार विधियों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर अस्पताल परिसर में निःशुल्क कैंसर परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 3 फरवरी से 7 फरवरी तक किया गया है, जिसमें स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, मुख कैंसर सहित अन्य कैंसर रोगों से संबंधित जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कनिष्क हॉस्पिटल के डायरेक्टर. एव वरिष्ठ गैस्ट्रो इंट्रोलॉजिस्ट सर्जन मुकेश कुमार गुप्ता, को- डायरेक्टर डॉ. ऋतु गुप्ता वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषयज्ञ एवं डॉ. आकाश बंसल (यूरोलॉजिस्ट) ने कहा कि समय रहते जांच, सही जानकारी और सकारात्मक सोच के माध्यम से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया।

विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कैंसर वॉरियर्स को सम्मानित किया गया। चिकित्सकों ने कैंसर वॉरियर्स के साहस, धैर्य और संघर्ष की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकगण, मरीज एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version