उत्तराखंड

आबकारी आयुक्त का जिला आबकारी कार्यालय में औचक निरीक्षण, अधिकारियों के गैर मौजूदगी पर कारण बताओं नोटिस जारी

Published on

देहरादून। आबकारी विभाग में लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी पर आज कड़ा संदेश देते हुए आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने गढ़वाल मंडल और जिला आबकारी अधिकारी, देहरादून के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए, जिससे आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की

सूत्रों के अनुसार, आयुक्त अनुराधा पाल बिना किसी पूर्व सूचना के निरीक्षण के लिए कार्यालय पहुंचीं। उनका उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली, उपस्थिति और  दैनिक कार्यों की प्रगति का जायजा लेना था। लेकिन कार्यालय में प्रवेश करते ही उन्होंने पाया कि कई महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित हैं। यह स्थिति देखकर उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा और नदारद रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version