Connect with us

काफी गर्मागर्मी के बाद सम्पन्न हुई नगर निगम देहरादून बोर्ड बैठक

उत्तराखंड

काफी गर्मागर्मी के बाद सम्पन्न हुई नगर निगम देहरादून बोर्ड बैठक

काफी गर्मागर्मी के बाद सम्पन्न हुई नगर निगम देहरादून बोर्ड बैठक

देहरादून नगर निगम का तीसरा मैराथन बोर्ड अधिवेशन युवा मेयर सौरभ थपलियाल की अगुवाई में बड़े मामलों पर गंभीर चर्चा और फैसलों के साथ खत्म हुई , इस बैठक में विधायक/सदस्य बृजभूषण गैरोला और सविता कपूर भी मौजूद रही। इस दौरान मेयर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में कई बड़े मुद्दे सामने आये हैं।

अतिक्रमण की समस्या पर बैठक में लम्बी चर्चा


अधिवेशन में मुख्य रुप से नगर निगम के बजट और आय व्यय, संण्डे मार्केट के स्थानान्तरण ,विभिन्न स्थलो पर लगाये जा रहे हाट बाजार, डाॅग पाॅलिसी, डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन सोर्स सेग्रीगेसन व अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई। वहीँ पार्षदों ने मुख्य रूप से कूड़ा निस्तारण, पथ प्रकाश, आवारा पशुओं , बंदरों और निगम की भूमि पर अतिक्रमण आदि की समस्या पर बैठक में लम्बी चर्चा की।


देहरादून के लिए ये राहत की खबर है कि बीते सालों की अपेक्षा इस साल भारी और लगातार हो रही बारिश में आपदा संकट की आहट के दौरान नगर निगम ने ज्यादा मुस्तैदी दिखाई जिसका सीधा फायदा स्थानीय जनता को मिला और किए गए प्रयासों के फलस्वरूप जलभराव, डेंगू आदि पर पहले के वर्षों की अपेक्षा कमी पाए जाने पर सदन में ख़ुशी जताई गयी।

वहीँ नगर निगम शहर को हरित दून बनाने की दृष्टि से एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य भी प्राप्त किया गया। बैठक में नगर आयुक्त नमामी बंसल ,स्मार्ट सिटी, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, जल संस्थान, वन विभाग, यातायात पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

To Top