सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रों में नवरात्रि के नौ दिनों मै माँ दुर्गा अष्टमी के दिन का अलग ही महत्व हैए इस दिन सम्पूर्ण भारत में नवरात्री के आठवे दिन सभी माता के उपासक माता की पूजा के उपरांत अपने व्रत खोलने से पूर्व घरों में माँ के दुर्गा रूप के पूजा हेतु कन्याओ के चरणों को धो कर उनके मस्तक सिन्दूर लगा कार कलावा बाँधने के साथ उन्हें अपने घरों में परम्परा और श्रद्धा अनुरूप पूरी हॉलवा और काले चने का प्रसाद व स्वेछा अनुसार कुछ ना कुछ धनराशि दिए जाने की परंपरा है। इस दिन समस्त कन्याओं को देवी स्वरूप पूजा की जाती है। कन्याओं द्वारा भी समस्त माता के उपासको को आर्शीवादित किया जाता है।