Connect with us

फिल्म टिंचरी माईः द अनटोल्ड स्टोरी का ट्रेलर एवं पोस्टर हुआ लांच

उत्तराखंड

फिल्म टिंचरी माईः द अनटोल्ड स्टोरी का ट्रेलर एवं पोस्टर हुआ लांच

फिल्म टिंचरी माईः द अनटोल्ड स्टोरी का ट्रेलर एवं पोस्टर हुआ लांच

देहरादून। एनएन प्रोडक्शन की हिंदी फीचर फिल्म ‘टिंचरी माईः द अनटोल्ड स्टोरी’ का सोमवार को प्रिंस चौक स्थित एक होटल के सभागार में ट्रेलर और पोस्टर लांच किया गया। फिल्म निर्माता नवीन नौटियाल ने बताया कि यह फिल्म उत्तराखण्ड की जानी-मानी सामाजिक आंदोलनकारी टिंचरी माई के जीवन से प्रेरित है। उनका संघर्ष, त्याग और सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई आज भी प्रासंगिक है।

लेखक लोकेश नवानी ने बताया कि टिंचरी माई की जुझारू कहानी की आत्मा जीवित है। फिल्म की नायिका मेघा माथुर दिल्ली की युवा पत्रकार है। जिसे असाधारण काम करने वाली अनजान महिलाओं की कहानी तैयार करने का जिम्मा सौंपा जाता है।

नायिका उत्तराखंड की पहाड़ियों में टिंचरी माई के संघर्षों से प्रेरित होकर उन्हीं की तरह कार्य करने लगती है। फिल्म में महिला सशक्तिकरण, पितृसत्तात्मक सोच और सामाजिक बदलाव जैस अहम मुद्दो को बखूबी उठाया गया है। फिल्म की शूटिंग टिहरी, चोपता, उखीमठ, धारी देवी, देवप्रयाग, बौंठ गांव और आदि देहरादून आदि स्थानों पर की गई है। फिल्म के निर्देशक केडी उनियाल हैं।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

To Top