उत्तराखंड

स्वदेशी अभियान को गति प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री धामी ने खादी ग्रामोद्योग भवन से की खरीदारी

Published on

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के चकराता रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन से खरीदारी कर स्वदेशी अभियान को बढ़ावा दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद अपनाएँ और स्थानीय कारीगरों तथा उद्योगों का सहयोग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी केवल एक वस्त्र या उत्पाद नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की पहचान और महात्मा गांधी के स्वदेशी विचारों का प्रतीक है। स्वदेशी अभियान और वोकल फॉर लोकल आज देशभर में एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

उन्होंने कहा कि खादी और स्वदेशी वस्तुओं की खरीद से स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी। त्योहारों के अवसर पर खासकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाना प्रदेशवासियों के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वोकल फॉर लोकल केवल एक नारा नहीं, बल्कि आर्थिक और सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड खादी और अन्य स्वदेशी उत्पादों का बड़ा केंद्र बनेगा और यह प्रदेश की पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version