उत्तराखंड

टीटी कोच विजय कुमार ने खेल विभाग पर लगाये गम्भीर आरोप

Published on

संवाददाता, सच का दस्तक, देहरादून

देहरादून, चमोली के जोशीमठ से टीटी कोच विजय कुमार ने खेल विभाग पर गंभीर आरोप लगाये, उन्होंने यह आरोप सोमवार को देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाये, पत्रकारों से रूबरू होते हुये उन्होंने जोशीमठ क्षेत्र के टेबल टेनिस के सरकारी टेबल टेनिस खेल प्रशिक्षण शिविर के सरकारी पंजीकृत टेबल टेनिस खिलाड़ियों और उनके सरकारी कोच से भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया, इस बावत पत्रकार वार्ता में कोच विजय कुमार (स्वयं) को हरिद्वार रोशनाबाद सरकारी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सरकारी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता में खराब एम्पायरिंग की अपने सीमांत ग्रामीण क्षेत्र जोशीमठ चमोली के उदयमान खिलाड़ी बच्चों की ओर हरिद्वार जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लिखित शिकायत करने पर भी और खिलाड़ी बच्चों की गवाही के बाद भी खराब एम्पायरिंग व उक्त हरिद्वार स्टेट टीटी टूर्नामेंट के ऑफिशल को पुरस्कृत कर उन्हें तरक्की दे कर एसोसिएशन का वाइस प्रेसिडेंट बना दिया गया है, और उत्तराखंड खेल विभाग के एकमात्र सरकारी कॉन्ट्रैक्ट टीटी प्रशिक्षक कोच विजय कुमार को अब देहरादून, नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार सरकारी स्टेडियम के अधिकारियों के अनुचित दबाव में कोच विजय कुमार पर ही अपने प्राइवेट एकेडमी वाले सदस्यों के द्वारा जांच कमेटी द्वारा जांच नोटिस भेजा गया है, जिसका जोशीमठ के नेशनल लेवल टीटी प्रशिक्षु खिलाड़ी बच्चों व उनके अभिभावक गण द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब में पुरजोर विरोध किया और हरिद्वार जिला क्रीड़ा अधिकारी और नव गठित उत्तराखंड राज्य टेबल टेनिस खेल एसोसिएशन पर सीमांत पहाड़ी क्षेत्र के प्रतिभावान नेशनल लेवल टीटी खिलाड़ी बच्चों से गलत और पक्षपात पूर्ण कार्य करने के खिलाफ उत्तराखंड सरकार से उचित जांच की मांग की है। पत्रकार वार्ता में अभिभावक शान्ता देवी और टीटी के खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version