Connect with us

उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश में जजों के तबादले, कई को पदोन्नति – नए सर्कल में तैनाती की अधिसूचना जारी

उत्तराखंड

उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश में जजों के तबादले, कई को पदोन्नति – नए सर्कल में तैनाती की अधिसूचना जारी

देहरादून/नैनीताल: नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड में न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और पदस्थापन किए गए हैं। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन में विभिन्न न्यायालयों में कार्यरत अपर जिला जज, सिविल जज और न्यायिक मजिस्ट्रेटों को नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को प्रमोशन भी दिया गया है।

ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और हरिद्वार में बड़े बदलाव

जारी अधिसूचना के अनुसार –

  • इंदु शर्मा, तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को रिक्त न्यायालय में द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया।

  • नीरज कुमार, चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को इंदु शर्मा की जगह तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) बनाया गया।

  • शमा परवीन, पंचम अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को नीरज कुमार के स्थान पर चतुर्थ अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) की जिम्मेदारी दी गई।

  • नेहा कुशावाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल का तबादला किया गया और उनकी जगह रवि रंजन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को नियुक्त किया गया।

  • अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल का सचिव नियुक्त किया गया है।

हरिद्वार में भी बदलाव हुए हैं।

  • बीनू गुलयानी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को वापस बुलाकर रुड़की जिला हरिद्वार में अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) बनाया गया है।

  • आशीष तिवारी, सिविल जज (जूनियर डिविजन) रुड़की को खटीमा (ऊधमसिंह नगर) भेजा गया है।

  • उनकी जगह अवंतिका सिंह चौधरी को रुड़की में सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन) नियुक्त किया गया है।

  • उपाधी सिंघल को द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन) रुड़की से पदोन्नत कर प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन) रुड़की बनाया गया है।

उत्तरकाशी, देहरादून और अल्मोड़ा में फेरबदल

  • मीनाक्षी शर्मा, सिविल जज (जूनियर डिविजन) पुरोला (उत्तरकाशी) को प्रमोशन देकर सिविल जज (सीनियर डिविजन) संवर्ग में पदोन्नत किया गया है।

  • उनकी जगह विवेक शर्मा, द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन) देहरादून को पुरोला भेजा गया है।

  • शालिनी दादर, सिविल जज (जूनियर डिविजन) भिकियासेन (अल्मोड़ा) को उत्तरकाशी तैनात किया गया है।

  • सांची अग्रवाल, अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन) बाजपुर को डोईवाला (देहरादून) भेजा गया है।

  • इशांक, तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन) देहरादून को प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन) देहरादून बनाया गया है।

  • हिना कौसर, चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन) देहरादून को विवेक शर्मा की जगह द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन) नियुक्त किया गया है।

पदोन्नति और विशेष नियुक्तियां

  • रमेश चंद्र, सिविल जज (जूनियर संभाग), देहरादून को पदोन्नति देकर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) संवर्ग में शामिल किया गया है।

  • शुभांगी गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट–II, हल्द्वानी को न्यायिक मजिस्ट्रेट–I हल्द्वानी नियुक्त किया गया है।

चमोली में विशेष व्यवस्था

हाईकोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चमोली को निर्देश दिया है कि वे कर्णप्रयाग न्यायालय में नियमित पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति होने तक प्रतिमाह एक सप्ताह के लिए कैम्प कोर्ट आयोजित करें, ताकि न्यायिक कार्यों में कोई बाधा न आए।

न्याय व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर

न्यायपालिका का मानना है कि इस तरह के स्थानांतरण और पदोन्नति से न्यायालयों के कार्यों में गति आएगी और विभिन्न जिलों में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों के अनुभव का सही उपयोग हो सकेगा। हाईकोर्ट प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे समय पर नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करें।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

To Top